भारत-नेपाल सीमा सोनौली पर मालवाहक वाहनों की लंबी कतार में काफी कमी आई है। नेपाल के भैरहवा भंसार कार्यालय में कस्टम प्रक्रिया तेज होने और पार्किंग स्थल से जलभराव की समस्या दूर होने के बाद अब वाहनों की कतार घटकर करीब दो किलोमीटर रह गई है। इससे कई दिनों से सीमा पर फंसे ट्रक चालकों ने राहत की सांस ली है। कस्टम प्रक्रिया में तेजी आने और देर रात तक कार्यालय संचालित रहने से बड़ी संख्या में मालवाहक वाहनों की निकासी हुई। इसके चलते सीमा पर जाम की स्थिति में काफी सुधार हुआ और वाहनों की लंबी कतार सिमटकर दो किलोमीटर तक पहुंच गई। पिछले दिनों भैरहवा भंसार कार्यालय का सर्वर बार-बार बाधित होने, पार्किंग स्थल में जलभराव तथा कस्टम निकासी की धीमी प्रक्रिया के कारण वाहनों की कतार पांच किलोमीटर तक पहुंच गई थी। भारतीय ट्रक चालक चार से छह दिनों तक अपनी बारी का इंतजार करने को मजबूर थे। ट्रक चालकों ने बताया कि कई दिनों तक सीमा पर फंसे रहने के कारण उन्हें भोजन, पेयजल और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशानी उठानी पड़ी। ट्रक चालक सुरेंद्र, महेंद्र, विश्वनाथ, दीपक, राम अवतार और रंगीला ने बताया कि बारिश के मौसम में माल खराब होने का डर भी बना रहता था। लंबे इंतजार से उन्हें आर्थिक नुकसान भी हुआ। भैरहवा भंसार कार्यालय के प्रमुख हरिहर पौडेल ने बताया कि पार्किंग स्थल में जलभराव और सर्वर संबंधी समस्याओं के कारण कुछ दिनों तक दिक्कत रही थी। सोनौली थाना अध्यक्ष महेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि नेपाल के अधिकारियों से लगातार बातचीत की गई है। अब मालवाहक ट्रकों की लंबी कतार घटकर दो किलोमीटर तक पहुंच गई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि अन्य अधिकारियों से भी बातचीत कर जल्द से जल्द ट्रकों की कतार खत्म कराई जाएगी।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
सोनौली सीमा पर मालवाहक वाहनों की कतार घटी:भैरहवा भंसार कार्यालय में कस्टम प्रक्रिया तेज होने से मिली राहत
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












