HomeUncategorizedजिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी ने मुख्यमंत्री जी के प्रस्तावित कार्यक्रम के...

जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी ने मुख्यमंत्री जी के प्रस्तावित कार्यक्रम के दृष्टिगत स्थलीय निरीक्षण कर लिया जायजा

तैयारियों को युद्धस्तर पर पूरा कराते हुए अन्तिम रूप देने का दिया निर्देश

श्रावस्ती। प्रदेश के मुख्यमंत्री जी के प्रस्तावित आगमन कार्यक्रम के दृष्टिगत जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग एवं मुख्य विकास अधिकारी शाहिद अहमद ने विकास खण्ड इकौना के अन्तर्गत सीताद्वार मंदिर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होने व्यवस्था में लगे अधिकारियों को निर्देशित किया कि समय से सभी व्यवस्थाओं को पूरा कर लिया जाए। हैलीपैड हेतु बनाये जाने वाले स्थल का निरीक्षण किया तथा निर्देशित किया कि हेलीपैड निर्माण कार्य समय पर पूर्ण कर लिया जाए। उन्होने निर्देश दिया कि लाभार्थियों व आम जनमानस के लिए बैठने की व्यवस्था की जाए। इसके अलावा टेण्ट, लाइट व्यवस्था, साफ-सफाई, बैरिकेडिंग, सुरक्षा व्यवस्था इत्यादि की व्यवस्था पूर्ण सुनिश्चित कर ली जाए। इसके अलावा जिलाधिकारी ने पूरे कार्यक्रम स्थल का भ्रमण कर बारीकी से निरीक्षण किया तथा आवश्यक निर्देश दिये।


इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी ललित कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक चन्द्रकेश सिंह, उपजिलाधिकारी इकौना रवेन्द्र कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी भरत पासवान, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग के0पी0 मिश्रा सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular