श्रावस्ती। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे प्रभावी नियंत्रण एवं अपराधों की रोकथाम के संबंध में दिए गए आदेश-निर्देशों के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रकेश सिंह एवं क्षेत्राधिकारी नगर भिनगा भरत पासवान के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सौरभ सिंह के नेतृत्व मय पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 19.07.2026 को मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 81/2026 धारा 319(2), 318(4), 338, 336, 340(2) बीएनएस व 12(1)(बी) पासपोर्ट अधिनियम से संबंधित वांछित अभियुक्त राजकुमार पुत्र राममिलन निवासी भोजपुर बिल्ली, थाना सिरसिया, जनपद श्रावस्ती को भोजपुर बिल्ली के पास से गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय रवाना किया गया।
घटना का संक्षिप्पत विवरण थाना सिरसिया, जनपद श्रावस्ती द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर एक से अधिक पासपोर्ट बनवाने के संबंध में लिखित तहरीर दी गई थी। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना सिरसिया पर मु0अ0सं0 81/2026* धारा 319(2), 318(4), 338, 336, 340(2) बीएनएस व 12(1)(बी) पासपोर्ट अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। विवेचना के क्रम में मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त राजकुमार पुत्र राममिलन निवासी भोजपुर बिल्ली, थाना सिरसिया, जनपद श्रावस्ती को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता
1. राजकुमार पुत्र राममिलन निवासी भोजपुर बिल्ली थाना सिरसिया जनपद श्रावस्ती।
गिरफ्तारी टीम
1. उ0नि0 श्री वीरपाल सिंह तोमर, थाना सिरसिया, जनपद श्रावस्ती।
2. हे0का0 भगवान दास, थाना सिरसिया, जनपद श्रावस्ती।
कूटरचित दस्तावेज के आधार पर एक से अधिक पासपोर्ट बनवाने के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Home
on Hello world!












