पुरंदरपुर थाना क्षेत्र में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये का सामान चुरा लिया। समरधीरा चौराहे के पूरब, अमहवा मार्ग पर स्थित इस मकान में चोरों ने ताला तोड़ने के बजाय लोहे की कुंडी काटकर प्रवेश किया। पिछले एक महीने में यह क्षेत्र में चोरी की चौथी बड़ी वारदात है, जिससे स्थानीय लोगों में भय का माहौल है। जानकारी के अनुसार, समरधीरा निवासी संतराम कन्नौजिया का अमहवा मार्ग पर मकान है। संतराम वर्तमान में मुंबई में रहते हैं। बीती 19 जुलाई, रविवार देर रात अज्ञात चोरों ने उनके सूने मकान को निशाना बनाया। चोरों ने दरवाजे पर लगे ताले को बिना छुए, लोहे की मजबूत चिटकनी को काट दिया। घर के अंदर दाखिल होकर चोरों ने कमरों में रखे बक्से का ताला तोड़ा। वे उसमें रखी नकदी, पीतल के कीमती बर्तन, एक खाली और एक भरा हुआ गैस सिलेंडर सहित लाखों रुपये का अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए। सूचना मिलने के करीब 45 मिनट बाद संतराम के रिश्तेदार संतोष कन्नौजिया अपनी ससुराल समरधीरा पहुंचे। उन्होंने देखा कि दरवाजे की लोहे की सिटकनी कटी हुई थी और कमरों में सारा सामान बिखरा पड़ा था, अलमारी और बक्से खाली थे। चोरी की पुष्टि होते ही संतोष ने तत्काल पुरंदरपुर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी फरेंदा दीपशिखा वर्मा ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है, लेकिन जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
पुरंदरपुर में ताला नहीं, लोहे की कुंडी काटकर चोरी:एक माह में चौथी वारदात से पुलिस गश्त पर उठे सवाल
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











