Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)दरियाव के प्राथमिक विद्यालय में चोरी:मिड-डे मील का राशन, गैस सिलेंडर और...

दरियाव के प्राथमिक विद्यालय में चोरी:मिड-डे मील का राशन, गैस सिलेंडर और बर्तन ले गए चोर

#बस्ती_न्यूज

नगर थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय कुढ़ापट्टी दरियाव में रविवार रात चोरी हो गई। चोरों ने विद्यालय के स्टोर रूम का ताला तोड़कर मिड-डे मील योजना का राशन और अन्य आवश्यक सामान चुरा लिया। सोमवार सुबह विद्यालय खुलने पर शिक्षकों को घटना की जानकारी हुई, जिससे उनमें हड़कंप मच गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक विन्देश्वरी प्रसाद मिश्र ने नगर थाने में तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि अज्ञात चोर स्टोर रूम से गेहूं, आटा, चावल, गैस सिलेंडर, गैस चूल्हा, खाना बनाने के बर्तन और थाली-पत्तल सहित अन्य आवश्यक सामग्री उठा ले गए। चोरी के दौरान कुछ सामान स्टोर रूम में बिखरा हुआ मिला, जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि चोरों ने इत्मीनान से सामान खंगाला और उसे अपने साथ ले गए। प्रधानाध्यापक ने यह भी बताया कि विद्यालय में पहले भी चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। लगातार हो रही इन वारदातों से विद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। इस चोरी के कारण मिड-डे मील योजना की व्यवस्था भी प्रभावित होने की आशंका है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी जुटाई। थानाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने बताया कि प्रधानाध्यापक की तहरीर मिल गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जांच के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर चोरों की तलाश में जुटी हुई है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments