HomeHealth & Fitnessबाल संसद ने संभाली संकुल बैठक की कमान, छठवीं की अंकिता की...

बाल संसद ने संभाली संकुल बैठक की कमान, छठवीं की अंकिता की ‘मन की बात’ ने जीता दिल

उन्नाव। औरास के यूपीएस रामपुर गढ़ौवा में संकुल बैठक को विभागीय एजेंडे के साथ बाल नेतृत्व और शैक्षिक नवाचारों से जोड़ने की प्रभावी तस्वीर देखने को मिली। कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत विद्यालय की बाल संसद की प्रधानमंत्री समरीन ने उद्घाटन वक्तव्य से की और आत्मविश्वास के साथ कार्यक्रम को आगे बढ़ाया।
बैठक में कक्षा छह की छात्रा अंकिता की ‘मन की बात’ विशेष आकर्षण रही। अंकिता ने शिक्षकों को बताया कि उसे अपना विद्यालय क्यों पसंद है, यहां मिले अवसरों से उसने क्या सीखा और भविष्य को लेकर उसके क्या सपने हैं। बड़ी संख्या में शिक्षकों के बीच उसकी सहज अभिव्यक्ति ने सभी का ध्यान खींचा।
विद्यार्थियों ने पीपल के प्राकृतिक पत्तों पर राखी के पुष्पों से आकर्षक बैज तैयार कर प्रधानाध्यापकों एवं शिक्षकों को लगाए। शिक्षक संकुल एवं एनपीआरसी ने इस अभिनव प्रयोग की प्रशंसा करते हुए ऐसे बैज पहली बार देखने की बात कही। बच्चों ने आगंतुकों का तिलक लगाकर स्वागत कर सर्वधर्म समभाव और आपसी सम्मान का संदेश भी दिया।
शैक्षिक सत्र में संकुल धर्मेंद्र सिंह, शिक्षक संकुल जनमेजय, संतोष, नंदकिशोर, पूर्व एआरपी इम्तियाज हुसैन एवं शिक्षक प्रदीप वर्मा ने निर्धारित एजेंडे और शैक्षिक गुणवत्ता पर चर्चा की। यूपीएस के प्रदीप वर्मा, पीएस रामपुर गढ़ौवा की आरती सिंह, पीएस करौंदी की प्रधानाध्यापिका लक्ष्मी देवी, हसनपुर के जगन लाल, जवन करौंदी के विशाल तथा पीएस बयारी की ज्योति सिंह ने अपने विद्यालयों के उल्लेखनीय प्रयास साझा किए। शिक्षा को रोचक और व्यावहारिक बनाने के लिए अपनाए जा रहे नवाचारों की विशेष सराहना हुई।
लक्ष्मी यादव ने बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने में पूरे स्टाफ के सामूहिक प्रयास को महत्वपूर्ण बताया। आरती सिंह ने अपने विद्यालय में आए अभूतपूर्व बदलाव में स्टाफ के सहयोग के साथ यूपीएस रामपुर गढ़ौवा से मिली प्रेरणा का उल्लेख किया, जबकि ज्योति सिंह ने शैक्षिक बदलाव में शिक्षामित्र दिनेश कुमार के योगदान को रेखांकित किया।
विद्यालय की बाल संसद, एलबीडी लैब, पर्यावरण गतिविधियों, ओपन जिम, पुस्तकालय, स्मार्ट क्लास, खेल मैदान और वृक्षारोपण जैसे प्रयासों को दर्शाता विशेष सेल्फी स्टैंड भी आकर्षण का केंद्र रहा। बैठक में विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों सहित विद्यासागर मिश्रा, उमेश कनौजिया, कौशल किशोर, मुबश्शिर, अशोक, सौरभ, प्रिया, रमनजीत कौर, इंद्रपाल, अरविंद, दीपक, संदीप, सचिन, आरती, प्रीति, रजनी, मधुलिका, काजी फरहाद, प्रियंका, महिमा, कल्पना, चंद्रभूषण, गजनफर, शिव स्वरूप, विशाल, नागेंद्र, देवानंद व दिनेश आदि शिक्षक एवं शिक्षामित्र उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments