कोठीभार थाना क्षेत्र में दहेज उत्पीड़न का एक मामला सामने आया है। अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर एक विवाहिता को कथित तौर पर घर से निकाल दिया गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पति, सास, ससुर और देवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता नंदिनी विश्वकर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका विवाह 1 मार्च 2025 को बंदी बेलासपुर निवासी करण विश्वकर्मा के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुआ था। नंदिनी का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते रहे। विरोध करने पर उसके साथ अभद्र व्यवहार किया जाता था। पीड़िता के अनुसार, 19 जुलाई 2026 को जब वह अपने ससुराल पहुंची, तो पति, सास, ससुर और देवर ने उसे घर में घुसने नहीं दिया। उन्होंने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और उसे घर से भगा दिया। इसके बाद उसने कोठीभार थाने में न्याय की गुहार लगाई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने पति करण विश्वकर्मा, सास सुशीला देवी, ससुर सुरेंद्र विश्वकर्मा और देवर आकाश के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 85, 115(2), 352, 351(3) तथा दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3 व 4 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कोठीभार थाना प्रभारी अखिलेश वर्मा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
विवाहिता को घर से निकाला, दहेज उत्पीड़न का आरोप:कोठीभार में पति समेत चार पर मुकदमा दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












