महराजगंज के नौतनवा विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी लोहिया वाहिनी के विधानसभा अध्यक्ष अनिल कुमार यादव को बुधवार सुबह उनके आवास पर हाउस अरेस्ट कर लिया गया। यह कार्रवाई समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले की गई। ग्राम राजाबारी, टोला पजरफोरवां, पोस्ट ठूठीबारी निवासी अनिल यादव के घर के बाहर सुबह से ही भारी पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस अधिकारियों ने उन्हें घर से बाहर निकलने की अनुमति नहीं दी। उनके समर्थकों की गतिविधियों पर भी कड़ी नजर रखी गई ताकि कोई अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो। हाउस अरेस्ट किए जाने के बाद अनिल यादव ने प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि वह लोकतांत्रिक तरीके से विरोध प्रदर्शन की तैयारी कर रहे थे। यादव के अनुसार, शांतिपूर्ण विरोध करना प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है और उन्हें रोकना लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है। वहीं, पुलिस प्रशासन ने इस कार्रवाई को पूरी तरह एहतियातन बताया। अधिकारियों के अनुसार, क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। संभावित तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए सुरक्षा के मद्देनजर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया और पूरे दिन हालात पर नजर रखी गई। दिनभर क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता बनी रही। हालांकि, कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली और स्थिति पूरी तरह शांतिपूर्ण रही। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम आगे भी उठाए जाते रहेंगे।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
नौतनवा में सपा नेता हाउस अरेस्ट:अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध प्रदर्शन से पहले किया गया
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












