महाराजगंज के विकासखंड मिठौरा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जगदौर के मुख्य प्रवेश मार्ग पर जलभराव के कारण मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल तक पहुंचने के लिए बनाई गई आरसीसी सड़क नाली के स्तर से नीचे होने के कारण बरसात में हमेशा पानी से भरी रहती है। इस जलभराव के कारण अस्पताल आने-जाने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। पैदल चलना मुश्किल हो गया है, और लोग ईंटों का सहारा लेकर किसी तरह पानी पार कर अस्पताल पहुंचते हैं। बरसात के दिनों में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। इलाज के लिए आए जोखन, राजदेव साहनी, अदालत और फिरोज ने बताया कि सड़क पर लगातार पानी भरा रहने से पैदल चलना दूभर है। जलभराव के कारण सड़क का बीच का हिस्सा भी टूटने लगा है, जिससे दोपहिया वाहन चालकों को भी जोखिम उठाकर गुजरना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि अस्पताल के चिकित्सक, अधिकारी और कर्मचारी भी इसी मार्ग से प्रतिदिन आते-जाते हैं, लेकिन अब तक इस समस्या के समाधान के लिए कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से सड़क की ऊंचाई बढ़ाने, जल निकासी की समुचित व्यवस्था करने और क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि मरीजों को अस्पताल पहुंचने में कठिनाई न हो।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
महाराजगंज के मिठौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मार्ग पर जलभराव:मरीजों और स्टाफ को आवागमन में भारी परेशानी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












