HomeHealth & Fitnessवाराणसी के सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह 29 जुलाई को

वाराणसी के सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह 29 जुलाई को

  • कुलपति तैयारियों पर रख रहे नजर,परिसर में रंगरोगन भी

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय में 44वें दीक्षान्त समारोह की तैयारियाँ युद्धस्तर पर चल रही है। परिसर में साफ-सफाई के साथ रंग-रोगन का कार्य भी चल रहा है।विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा तैयारियों पर नजर रखने के साथ समय-समय पर इसका निरीक्षण भी कर रहे है।

कुलपति प्रो.बिहारी लाल शर्मा के अनुसार 44वाँ दीक्षान्त समारोह 29 जुलाई को पूर्वान्ह नौ बजे से विश्वविद्यालय के ऐतिहासिक मुख्य भवन में आयोजित होगा। समारोह की अध्यक्षता विश्वविद्यालय की कुलाधिपति एवं उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल करेंगी। समारोह के मुख्य अतिथि देश के जाने माने वैज्ञानिक एवं भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), कानपुर के प्रो. आशुतोष शर्मा होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय तथा उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी उपस्थित रहेगी।

कुलपति के अनुसार मुख्य भवन में पण्डाल निर्माण, मुख्य मंच, बैठक व्यवस्था, विद्युत एवं ध्वनि प्रणाली, सुरक्षा, स्वच्छता, पेयजल, पार्किंग, अतिथि सत्कार समेत सभी व्यवस्था की तैयारियों को परखा गया। सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर उत्कृष्ट गुणवत्ता एवं समन्वय के साथ पूर्ण किए जाएँ, जिससे समारोह विश्वविद्यालय की गरिमा एवं परम्परा के अनुरूप भव्य, सुव्यवस्थित और ऐतिहासिक रूप से संपन्न हो। विश्वविद्यालय प्रशासन समारोह की प्रत्येक तैयारी पर निरंतर निगरानी रखे हुए है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments