#बस्ती_न्यूज
बस्ती के हरैया थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर स्थित ओवरब्रिज पर एक बड़ा सड़क हादसा टल गया। लखनऊ से बस्ती की ओर जा रही एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। दुर्घटना के समय कार के एयरबैग खुल जाने से कार सवार सुरक्षित बच गया। जानकारी के अनुसार, कार सवार सूर्य प्रताप सिंह लखनऊ से बस्ती की तरफ जा रहे थे। हरैया थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे ओवरब्रिज के पास उनकी कार अचानक अनियंत्रित हो गई और तेज रफ्तार में डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि, समय रहते एयरबैग्स के खुलने से सूर्य प्रताप सिंह को कोई गंभीर चोट नहीं आई और वे सुरक्षित रहे। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय हरैया थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के सहायक प्रबंधक अरविंद भी अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। क्षतिग्रस्त कार को क्रेन की मदद से हाईवे से हटाकर किनारे किया गया। पुलिस और NHAI टीम की त्वरित कार्रवाई के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात को तत्काल सामान्य कर दिया गया।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
हरैया ओवरब्रिज पर अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराई:एयरबैग खुलने से टला बड़ा हादसा, कार सवार सुरक्षित
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












