Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)श्यामदेउरवा में ठेकेदार पर बेटे की मौत का आरोप:पिता ने एसपी से...

श्यामदेउरवा में ठेकेदार पर बेटे की मौत का आरोप:पिता ने एसपी से की एफआईआर दर्ज करने की मांग


श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के ऊंटी खास गांव में गुरुवार को एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों के कहने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के पिता सत्यनरायन विश्वकर्मा ने एसपी को संबोधित एक प्रार्थना पत्र सीओ सदर को दिया है, जिसमें उन्होंने हैदराबाद के एक ठेकेदार पर अपने बेटे की मौत का आरोप लगाया है और एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। पिता के अनुसार, उनका पुत्र प्रभु विश्वकर्मा हैदराबाद में लोहे की वेल्डिंग का काम करता था। वह सैयद शब्बीर नामक ठेकेदार के अधीन मजदूरी करता था। आरोप है कि ठेकेदार ने प्रभु की करीब दो से ढाई लाख रुपये की मजदूरी का भुगतान नहीं किया और लगातार हिसाब टालता रहा, जिससे प्रभु लंबे समय से मानसिक तनाव में था। सीओ को दिए पत्र में मृतक के पिता ने यह भी बताया कि ठेकेदार ने बेटे प्रभु के आधार और पैन कार्ड का दुरुपयोग कर चेन्नई में फर्जी जीएसटी पंजीकरण करा दिया था। चेन्नई जीएसटी विभाग से नोटिस मिलने पर प्रभु ने जीएसटी पोर्टल और तमिलनाडु पुलिस पोर्टल पर शिकायत भी दर्ज कराई थी, जिससे वह काफी परेशान रहने लगा था। आरोप है कि 23 जुलाई को ठेकेदार ने मोबाइल पर फोन कर पैसों के लेन-देन को लेकर प्रभु को धमकाया और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। इस कॉल के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। दवा लेने जाते समय वह रास्ते में गिर पड़ा। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिता ने शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि ठेकेदार की मानसिक प्रताड़ना और मजदूरी का भुगतान न करने के कारण ही उनके पुत्र की जान गई है। उन्होंने ठेकेदार के खिलाफ धोखाधड़ी, बकाया मजदूरी हड़पने और मानसिक उत्पीड़न के आरोप में एफआईआर दर्ज करने तथा निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular