निचलौल-बहुआर मार्ग की खराब स्थिति को लेकर आज सुबह छात्रों द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन का असर कुछ ही घंटों में दिखाई दिया। क्षेत्रीय विधायक प्रेमसागर पटेल के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की टीम मौके पर पहुंची और सड़क के गड्ढों में मिट्टी भरने का काम शुरू कर दिया। यह सड़क लंबे समय से जर्जर हालत में थी, जिससे राहगीरों, विद्यार्थियों और स्थानीय निवासियों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही थी। लगातार शिकायतें मिलने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं होने पर छात्रों ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया और तत्काल मरम्मत की मांग की। प्रदर्शन के बाद विधायक प्रेमसागर पटेल ने इस मामले का संज्ञान लिया। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके बाद विभाग की टीम ने सड़क पर पहुंचकर गड्ढों में मिट्टी भरने का कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों ने छात्रों की इस पहल की सराहना की और उम्मीद जताई कि जल्द ही सड़क की स्थायी मरम्मत भी कराई जाएगी।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
छात्रों के प्रदर्शन का असर, जर्जर सड़क की मरम्मत शुरू:विधायक के निर्देश पर गड्ढों में मिट्टी भरने का काम जारी
RELATED ARTICLES












