Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती: महिलाओं को आगे कर पैमाइश रुकवाने का आरोप, विरोध के बीच...

बस्ती: महिलाओं को आगे कर पैमाइश रुकवाने का आरोप, विरोध के बीच लौटी राजस्व टीम; दो गिरफ्तार

 

रिपोर्ट: सुशील शर्मा

बस्ती। छावनी थाना क्षेत्र के मझौवा दुबे गांव में भूमि पैमाइश के दौरान उस समय तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई, जब कुछ लोगों पर महिलाओं और लड़कियों को आगे कर राजस्व विभाग की कार्रवाई रुकवाने का आरोप लगा। विरोध के चलते राजस्व टीम को पैमाइश बीच में ही रोककर वापस लौटना पड़ा।

मौके पर मौजूद छावनी पुलिस और राजस्व अधिकारियों को घंटों तक विरोध का सामना करना पड़ा। इस दौरान जरीब तोड़ने और सरकारी कार्य में बाधा डालने के भी आरोप लगे, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया।

स्थिति बिगड़ती देख थाना प्रभारी राणा डीपी सिंह ने पहले लोगों को समझाने का प्रयास किया। पुलिस ने संयम और धैर्य के साथ हालात को नियंत्रित रखा। महिला आरक्षियों ने महिलाओं को हटाने का प्रयास किया, लेकिन किसी भी प्रकार की अभद्रता नहीं की गई।

 

बताया जा रहा है कि विरोध के दौरान कुछ महिलाओं ने बाड़ के कंटीले तारों से स्वयं को चोटिल करने का प्रयास किया, जिन्हें पुलिसकर्मियों ने समय रहते रोक लिया। वहीं कुछ लोगों ने खुद को चोट पहुंचाकर पैमाइश की कार्रवाई रुकवाने की कोशिश भी की।

 

लगातार विरोध के कारण राजस्व टीम पैमाइश पूरी नहीं कर सकी, हालांकि पुलिस ने पूरे घटनाक्रम के दौरान कानून-व्यवस्था को बिगड़ने नहीं दिया।

 

पुलिस ने शांति भंग की आशंका के आधार पर दो लोगों को हिरासत में लेकर उनका चालान न्यायालय हर्रैया भेज दिया।

 

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सरकारी कार्य में बाधा किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी और कानून के दायरे में रहकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

 

फिलहाल मझौवा दुबे गांव में स्थिति पूरी तरह शांतिपूर्ण बताई जा रही है। पुलिस और प्रशासन की सतर्कता से बड़ा विवाद टल गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular