Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)महराजगंज में पुरंदरपुर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च:आगामी त्योहारों के लिए शांति...

महराजगंज में पुरंदरपुर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च:आगामी त्योहारों के लिए शांति व सुरक्षा का संदेश


महराजगंज। आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से रविवार को पुरंदरपुर थाना पुलिस ने कस्बे और प्रमुख बाजारों में फ्लैग मार्च निकाला। पुलिस बल ने संवेदनशील क्षेत्रों, बाजारों और सार्वजनिक स्थानों का भ्रमण कर आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। इस दौरान शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की गई। फ्लैग मार्च के दौरान थाना प्रभारी गौरव राय कन्नौजिया ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की। उन्होंने सोशल मीडिया पर भ्रामक संदेश साझा न करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया। थाना प्रभारी ने व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों से त्योहारों को आपसी भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने का अनुरोध भी किया। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान क्षेत्र में लगातार गश्त की जाएगी। कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस फ्लैग मार्च में थाना प्रभारी गौरव राय कन्नौजिया के साथ उपनिरीक्षक अभय सिंह, अजय कुमार, भूपेन्द्र प्रताप सिंह, राहुल यादव, जनार्दन चौधरी शामिल थे। इनके अतिरिक्त कांस्टेबल अंजेश श्रीवास्तव, आदित्य यादव, संजय कुमार, सतीश कुमार और पवन कुमार यादव सहित पुरंदरपुर थाने का पूरा पुलिस बल मौजूद रहा।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments