सोमवार शाम लगभग 5 बजे घुघली थाना क्षेत्र के पुरैना खंडी चौराहे पर डायल 112 शाखा के उप निरीक्षक हरिनारायण सिंह यादव ने पीआरवी (पुलिस रिस्पॉन्स व्हीकल) वाहनों की रूटीन जांच की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में तैनात पीआरवी वाहनों की मौजूदगी और उनकी सक्रियता का निरीक्षण किया। जांच में सभी वाहन अपने निर्धारित ड्यूटी स्थल पर संचालित पाए गए। उप निरीक्षक हरिनारायण सिंह यादव ने बताया कि इस रूटीन जांच का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सभी पीआरवी वाहन समय पर फील्ड में मौजूद रहकर आमजन को त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध करा रहे हैं। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कता के साथ कार्य करने, समय पर घटनास्थल पहुंचने तथा जनता के साथ बेहतर व्यवहार बनाए रखने के निर्देश भी दिए। उप निरीक्षक यादव ने यह भी कहा कि डायल 112 सेवा की कार्यकुशलता बनाए रखने के लिए इस प्रकार की औचक जांच आगे भी जारी रहेगी।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
पुरैना में डायल 112 पीआरवी वाहनों की हुई जांच:सतर्कता के साथ कार्य करने, बेहतर व्यवहार बनाने के निर्देश
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












