HomeHealth & Fitnessजिन हाथों ने हमें चलना सिखाया, आज महुली पुलिस ने उन्हीं हाथों...

जिन हाथों ने हमें चलना सिखाया, आज महुली पुलिस ने उन्हीं हाथों का थामा सहारा”

संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश पुलिस की जनसेवा, संवेदनशीलता एवं विश्वास निर्माण की भावना को साकार करते हुए पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में आज दिनांक 27.07.2026 को थाना महुली की कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट एवं मिशन शक्ति टीम द्वारा क्षेत्र के विभिन्न गांवों एवं मोहल्लों में पहुँचकर वृद्धजनों, दिव्यांगजनों एवं महिलाओं से आत्मीय मुलाकात की गई ।
टीम ने उनके घर-घर जाकर कुशलक्षेम जानी, उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा उनके निराकरण हेतु आवश्यक मार्गदर्शन एवं सहायता प्रदान की। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने वृद्धजनों का सम्मान करते हुए उन्हें यह भरोसा दिलाया कि महुली पुलिस हर परिस्थिति में उनके साथ खड़ी है।
कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट एवं मिशन शक्ति टीम द्वारा उपस्थित लोगों को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, वृद्धावस्था एवं दिव्यांग पेंशन, स्वास्थ्य सेवाओं, महिला सुरक्षा, आपातकालीन सहायता तथा पुलिस हेल्पलाइन के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें जागरूक किया गया कि किसी भी प्रकार की समस्या, उत्पीड़न अथवा संकट की स्थिति में बिना किसी संकोच के तत्काल पुलिस से संपर्क करें।
इस पहल से भावुक हुए कई वृद्धजनों ने कहा कि “आज पुलिस केवल कानून की नहीं, बल्कि अपनों की तरह हमारी चिंता करने आई है।” उन्होंने महुली पुलिस की इस मानवीय पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार का संवाद समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्गों में सुरक्षा, सम्मान और आत्मविश्वास की भावना को मजबूत करता है।
थाना महुली पुलिस का मानना है कि पुलिसिंग का वास्तविक उद्देश्य केवल अपराध नियंत्रण नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक संवेदनशीलता, विश्वास और सहयोग का हाथ बढ़ाना भी है। कम्युनिटी पुलिसिंग के माध्यम से पुलिस और जनता के बीच आत्मीय संबंध स्थापित कर एक सुरक्षित, जागरूक एवं सशक्त समाज के निर्माण का सतत प्रयास किया जा रहा है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments