Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)राष्ट्रीय राजमार्ग पर कार-डीसीएम टक्कर:गोरखपुर के सेवानिवृत्त अधिकारी और पत्नी घायल, अस्पताल...

राष्ट्रीय राजमार्ग पर कार-डीसीएम टक्कर:गोरखपुर के सेवानिवृत्त अधिकारी और पत्नी घायल, अस्पताल में भर्ती

#बस्ती_न्यूज

कप्तानगंज (बस्ती)। राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार सुबह एक कार आगे चल रही डीसीएम से टकरा गई। इस हादसे में गोरखपुर रेलवे के एक सेवानिवृत्त अधिकारी और उनकी पत्नी घायल हो गए। दोनों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज पहुंचाया गया, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। यह घटना सुबह करीब 8 बजे गजानन ढाबे के पास हुई। गोरखपुर निवासी सेवानिवृत्त रेलवे अधिकारी आर.एस. राना (70) अपनी पत्नी द्वारिकी राना (68) के साथ कार से लखनऊ जा रहे थे। उनके आगे चल रही डीसीएम के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया, जिससे पीछे से आ रही कार अनियंत्रित होकर डीसीएम से टकरा गई। हादसे की सूचना मिलने पर ‘हाइवे देवदूत’ प्रमोद ओझा मौके पर पहुंचे और घायलों की मदद की। उन्होंने दंपती को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज पहुंचाया। चिकित्सकों ने बताया कि दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत स्थिर है। दुर्घटना के बाद कुछ देर के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। स्थानीय पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है और घटना की जांच में जुट गई है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments