Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)विक्रमजोत में सरयू कटान तेज:सैन्य पड़ाव, तटबंधों के पास दर्जनभर गांवों की...

विक्रमजोत में सरयू कटान तेज:सैन्य पड़ाव, तटबंधों के पास दर्जनभर गांवों की जमीन नदी में समाई

#बस्ती_न्यूज

विक्रमजोत क्षेत्र में सरयू नदी का जलस्तर बढ़ने के साथ ही कटान तेज हो गई है। नदी किनारे की उपजाऊ भूमि और आबादी वाले क्षेत्रों को निशाना बना रही है, जिससे प्रतिदिन जमीन नदी में समा रही है और धारा घरों के करीब पहुंच रही है। सैन्य पड़ाव और दर्जनभर गांवों की जमीन नदी में समा गई है। केंद्रीय जल आयोग अयोध्या के जलकर्मी बलराम के अनुसार, नदी का जलस्तर एक सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है। सोमवार को यह चेतावनी स्तर 91.730 मीटर से 57 सेंटीमीटर ऊपर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान 92.730 मीटर से 43 सेंटीमीटर नीचे है। पिछले चौबीस घंटों में नदी ने अलग-अलग स्थानों पर कटान करते हुए लगभग दस से बीस मीटर जमीन को अपने में विलीन कर लिया है। यदि यही स्थिति बनी रही, तो जल्द ही नदी किनारे बसे ग्रामीणों के घर और तटबंध भी इसकी चपेट में आ सकते हैं। क्षेत्र के एलबी तटबंध के पास स्थित सैन्य पड़ाव, बीडी तटबंध के छतौना मांझा, कन्हईपुर, खेमराजपुर, शम्भूपुर, पकड़ी संग्राम, लकड़ी और अर्जुनपुर सहित दर्जनभर गांवों के पास कटान तेजी से हो रही है। ग्रामीणों और किसानों में भय का माहौल है, क्योंकि प्रशासन द्वारा कटान रोकने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। नदी की धारा को कमजोर करने और आबादी से दूर रखने के लिए बाढ़ खंड द्वारा बनाए गए ठोकर और डैम्पनर अप्रभावी साबित हो रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि इन संरचनाओं का निर्माण न तो सही समय पर किया गया और न ही उचित तरीके से, जिसके कारण आज स्थिति इतनी गंभीर है। इस संबंध में एसडीओ बाढ़ खंड बृजेश सोनी ने बताया कि नदी का जलस्तर बढ़ रहा है और तटबंधों के पास निगरानी की जा रही है। उन्होंने कहा कि अभी तक कोई बड़ी समस्या सामने नहीं आई है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments