HomeHealth & Fitnessमेजर जनरल ने किया ज़ीनियम इंटरनेशनल का उद्घाटन, 27 स्पर्धाएं होगे शामिल

मेजर जनरल ने किया ज़ीनियम इंटरनेशनल का उद्घाटन, 27 स्पर्धाएं होगे शामिल

लखनऊ। पब्लिक काॅलेज ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज, गोमती नगर के वार्षिकोत्सव ज़ीनियम 8.0 का भव्य उद्घाटन सोमवार को हुआ। कार्यक्रम में  नेशनल कैडेट कोर, उत्तर प्रदेश के एडीजी मेजर जनरल गौरव गौतम बतौर मुख्य अतिथि और प्रसिद्ध फिल्म विशलेषक रेनुका टंडन विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुईं।

xenuim (1)

तीन दिवसीय फेस्ट में स्पोर्ट्स, कल्चरल और एकेडमिक की 27 स्पर्धाएं हो रही हैं, जिसमें विजेताओं को 500 मेडल और 80 ट्राफियां प्रदान की जाएंगी। फेस्ट के पहले दिन डांस, सिंगिंग, डिबेट, मोनो एक्ट और रोबो रेस जैसे रोचक कार्यक्रम हुए। खेलकूद के मैदान में फुटबॉल, टग ऑफ वार और कबड्डी के टूर्नामेंट में प्रतिभागियों ने अपने दमखम का प्रदर्शन किया। पूर्व एमएलसी एवम् संस्थान की मुख्य प्रशासिका कांति सिंह, निदेशिका निकिता सिंह और गरिमा सिंह उपस्थित रहीं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments