Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)रुधौली में श्रमिकों के लिए मेगा शिविर आयोजित:मातृत्व, मृत्यु सहायता और नए...

रुधौली में श्रमिकों के लिए मेगा शिविर आयोजित:मातृत्व, मृत्यु सहायता और नए पंजीकरण किए गए

#बस्ती_न्यूज

उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड, श्रम विभाग और एनजीओ ‘इंडस एक्शन’ के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को रुधौली के ब्लॉक सभागार में एक विशाल मेगा शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत प्रशासक संजय चौधरी ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि श्रमिकों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले, जिससे वे देश के नवनिर्माण में भागीदार बन सकें। शिविर के दौरान कई लाभार्थियों को सहायता राशि प्रदान की गई। मातृत्व एवं शिशु मदद योजना के तहत श्रमिक फरजाना खातून को पुत्री के जन्म पर 25 हजार रुपये की एफडी दी गई। वहीं, ‘निर्माण कामगार मृत्यु एवं दिव्यांगता सहायता योजना’ के अंतर्गत मिशलावती और जोगेंद्र प्रसाद को दो-दो लाख रुपये की एफडी सहायता राशि प्रदान की गई। इस कैंप में कुल एक हजार से अधिक श्रमिकों ने भाग लिया। इनमें से पांच सौ से अधिक श्रमिकों के नए पंजीकरण के लिए आवश्यक दस्तावेज एकत्र किए गए। कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि कुलदीप मौर्या, सहायक श्रम आयुक्त सचिन कुमार सिंह और खंड विकास अधिकारी अवध प्रताप सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular