Homeदेश (National)'जोरदार हमला करेंगे', जॉर्डन पर ईरानी अटैक के बाद बोले ट्रंप

‘जोरदार हमला करेंगे’, जॉर्डन पर ईरानी अटैक के बाद बोले ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को कड़ी कार्रवाई करने की धमकी दी। जॉर्डन में अमेरिकी सेना को निशाना बनाकर ईरान से दागी गई मिसाइलों के बाद ट्रंप की यह प्रतिक्रिया आई। अपनी धमकी में ट्रंप ने कहा, ‘हम उन पर जोरदार हमला करेंगे। उन्हें करारी मार झेलनी पड़ेगी।’ ट्रंप ने यह भी बताया कि अमेरिका सैनिकों के पास प्रतिक्रिया देने का बहुत कम समय था। हालांकि उन्होंने सफलतापूर्वक मिसाइलों को रोक दिया।

बता दें कि बुधवार को ईरान ने जॉर्डन में अमेरिकी बेस को निशाना बनाकर बैलेस्टिक मिसाइल दागी थी। जॉर्डन सेना का कहना है कि उसने पांच मिसाइलों को रोका है। हालांकि फॉक्स न्यूज को दिया गया ट्रंप का यह इंटरव्यू अभी तक प्रकाशित नहीं हुआ, लेकिन एक रिपोर्टर ने ट्रंप के साथ हुई बातचीत के कुछ खास अंश को साझा किया।

यह भी पढ़ें: पेपर लीक के खिलाफ बिल लोकसभा में पास, कितनी कड़ी सजा का प्रावधान

अमेरिका और सऊदी अरब ने बुधवार को ही इराक में स्थित ईरान समर्थित मिलिशिया पर हमला किया। ट्रंप ने खुलासा इन हमलों को इराकी सरकार के साथ मिलकर अंजाम दिया गया। ट्रंप ने इन समूहों को ‘दुनिया के लिए कैंसर’ बताया और कहा कि अमेरिका ईरान के प्रॉक्सी समूहों के खिलाफ और कदम उठाने पर विचार कर रहा है।

खबर अपडेट की जा रही है…

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments