राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर विक्रमजोत शंकरपुर के पास सोमवार, 6 अप्रैल को एक सड़क दुर्घटना में घायल सांड़ की इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना मिलने पर अजीत विश्वकर्मा की टीम और NHAI के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और घायल पशु को दफन कराया। गौ सेवक दीपक पंडित की सूचना पर अजीत विश्वकर्मा अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उनके साथ NHAI की टीम भी मौजूद थी। घायल सांड़ को हाईवे से किनारे कर विक्रमजोत की डॉक्टर टीम ने उसका इलाज शुरू किया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। बाद में जेसीबी की मदद से उसे दफनाया गया। जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर छुट्टा सांड़ों का झुंड अक्सर डिवाइडर पर रहता है। ये सांड़ आपस में लड़ते रहते हैं, जिससे कई बार राहगीर भी चोटिल हुए हैं और कुछ की मौत भी हो चुकी है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) और सरकारी गौशालाओं के कर्मचारी इस समस्या पर ध्यान नहीं देते। इस संबंध में कई शिकायतें की गई हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
#बस्ती_न्यूज
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती न्यूज़: आज की ताज़ा खबर










