HomeHealth & Fitnessउड़ीसा से चंदौली जा रहा तीस लाख का गांजा वाराणसी में जब्त,...

उड़ीसा से चंदौली जा रहा तीस लाख का गांजा वाराणसी में जब्त, दो गिरफ्तार

वाराणसी। वाराणसी के लहरतारा क्षेत्र में उड़ीसा से चंदौली जा रहे एक मालवाहक वाहन सहित दो लोगों को सिगरा थाना पुलिस ने हिरासत में लिया। सिगरा थाना के प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत मिश्रा और उनकी टीम ने जब मालवाहक वाहन की तलाशी ली तो उसके नीचे बने चैंबर से 55 किलो गांजा बरामद हुआ।

सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज शुभम ने पत्रकारों को बताया कि शुक्रवार की दोपहर के समय लोकल इंटेलिजेंस और सर्विलांस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि एक वाहन में अवैध मादक पदार्थ की तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने उस वाहन को रोककर जांच की तो पहली नजर में वाहन खाली दिखाई पड़ा। बाद में हाइड्रोलिक सिस्टम को ऊपर उठाने पर उसके नीचे लोहे की चादर के ऊपर पैकेट में पैक गांजा बरामद हुआ।

उन्होंने बताया कि ओडिशा से लेकर दो लोग इस मालवाहक वाहन को लेकर निकले थे और चंदौली जा रहे थे। प्रारंभिक पूछताछ में गिरफ्तार आरोपिताें ने बताया कि वे ओडिशा से गांजा लेकर निकले थे और इसे चंदौली में पहुंचना था। अब वे पकड़ गए हैं। पकड़े गए दोनों आरोपिताें के गिरोह की जानकारी की जा रही है तथा संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments