शुक्रवार को जखीरा चौराहे पर एक युवक नाले में गिर गया। नशे की हालत में होने के कारण वह डूबने लगा। मौके पर ड्यूटी पर तैनात हेड कांस्टेबल प्रद्युमन सिंह ने तुरंत पुलिस चौकी को सूचना दी। उन्होंने ग्रामीणों की सहायता से युवक को बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी आशुतोष पाठक अपने हमराही केपी सिंह, मुन्ना यादव और अन्य पुलिसकर्मियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से युवक को सुरक्षित नाले से बाहर निकाला। युवक को तुरंत एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेजा गया, जहां उसका उपचार जारी है। उसकी पहचान बड़क सिंह (38) पुत्र शिवपूजन, निवासी पिपरा ब्राह्मण उर्फ बारीगांव भरदेउरा टोला, थाना घुघली के रूप में हुई है। चौकी प्रभारी आशुतोष पाठक ने बताया कि सूचना मिलते ही तत्काल कार्रवाई की गई और युवक को सुरक्षित निकालकर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
जखीरा चौराहे पर नाले में गिरा युवक:घुघली पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सुरक्षित निकाला
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












