Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)मरहा ग्राम पंचायत में जनसेवा दिवस का आयोजन:ग्रामीणों ने परिवार रजिस्टर, जन्म-मृत्यु...

मरहा ग्राम पंचायत में जनसेवा दिवस का आयोजन:ग्रामीणों ने परिवार रजिस्टर, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र संबंधी आवेदन दिए

#बस्ती_न्यूज

मरहा ग्राम पंचायत में शनिवार को ‘ग्राम पंचायत जनसेवा दिवस’ का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत सचिवालय पहुंचकर अपनी समस्याएं और आवश्यकताओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। ग्रामीणों ने मुख्य रूप से परिवार रजिस्टर की नकल, परिवार रजिस्टर में नाम जोड़ने और संशोधन, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण-पत्र जारी कराने के लिए आवेदन दिए। इसके अतिरिक्त, सड़क एवं नाली निर्माण तथा मरम्मत से संबंधित शिकायतें और प्रार्थना-पत्र भी दर्ज कराए गए। अधिकारियों ने प्राप्त आवेदनों के शीघ्र और नियमानुसार निस्तारण का आश्वासन दिया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत मरहा के प्रधान प्रतिनिधि अखिल कुमार यादव, ग्राम विकास अधिकारी अखिलेश कुमार शुक्ला और पंचायत सहायक मीना यादव सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे। गौरतलब है कि निर्धारित उपस्थिति रोस्टर के अनुसार, ग्राम पंचायत सचिव का उपस्थिति दिवस शनिवार तय किया गया है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments