#बस्ती_न्यूज
बस्ती जिले के कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र स्थित नगर पंचायत बभनान बाजार में विकास कार्यों में तेजी आई है। यहां वर्षों से चली आ रही जल निकासी की समस्या के समाधान के लिए नाली निर्माण का कार्य प्रगति पर है। जेसीबी मशीनों और मजदूरों की सहायता से यह निर्माण कार्य तेजी से जारी है और अब अंतिम चरण में है। इस परियोजना का उद्देश्य बभनान बाजार को बेहतर जल निकासी प्रणाली प्रदान करना है। इस नाली के निर्माण से बाजार आने वाले किसानों को जल भराव की समस्या से निजात मिलेगी, जिससे उन्हें आवागमन में सुविधा होगी। साथ ही, बभनान बाजार का वातावरण स्वच्छ और सुंदर बनेगा। इससे स्कूल जाने वाले बच्चों को भी आने-जाने में कोई परेशानी नहीं होगी।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बभनान बाजार में विकास कार्य तेज:वर्षों पुरानी जल निकासी समस्या का समाधान, नाली निर्माण अंतिम चरण में
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












