#बस्ती_न्यूज
छावनी थाना क्षेत्र के विक्रमजोत के पास रविवार दोपहर बाद हाईवे पेट्रोलिंग टीम ने सड़क पर बने अवैध कटों को बंद करने का अभियान चलाया। रोड सेफ्टी टीम ने कांवड़ यात्रा और सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की है। अधिकारियों के अनुसार, इन अवैध कटों के कारण वाहन चालक अक्सर गलत दिशा से हाईवे पर प्रवेश कर रहे थे। इससे आए दिन सड़क हादसे हो रहे थे, जिससे जान-माल का नुकसान हो रहा था। अवैध कटों के बंद होने से अब यातायात में चलने वाले लोगों को निर्धारित वैध कटों का ही उपयोग करना होगा। इससे यातायात व्यवस्था सुधरेगी और सड़क दुर्घटनाओं में कमी आने की उम्मीद है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती में हाईवे पर अवैध कट बंद किए गए:विक्रमजोत के पास कांवड़ यात्रा, दुर्घटना रोकने को कार्रवाई
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












