रविवार को पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक शख्स ने उनके ऊपर जूता फेंका। साथ ही हमलावर कथित तौर से उनके ऊपर हमला करने के लिए चाकू लेकर आया था। इसके बाद सांसद के समर्थकों ने हमलावर की जमकर पिटाई कर दी। मौके के मौजूद उनके समर्थकों ने हमलावर को धक्का-मुक्की करके बाहर निकाल दिया।
बताया जा रहा है कि हमलावर संसद के मकर द्वार के बाहर राम मंदिर चोरी को लेकर किए गए नाटक को लेकर गुस्सा था।
विपक्ष के नेता राहुल गांधी, सांसदों पप्पू यादव, अवधेश प्रसाद सहित विपक्षी नेताओं ने शनिवार को संसद परिसर में राम मंदिर चोरी मामले में प्रतिकात्मक चोरी का नाटक किया था। इसी दौरान पप्पू यादव ने भगवा रंग का कपड़ा पहनकर चोरी करने का नाटक किया। हालांकि, बीजेपी ने विपक्ष के इस कदम का कड़ा विरोध करते हुए वाराणसी पुलिस में FIR दर्ज करवाई है।
बीजेपी ने अपनी शिकायत में कथित तौर पर सनातन धर्म का अपमान करने और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया है।












