बृजमनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा मिश्रौलिया खास में रविवार को एक घटना सामने आई। यहां 14 वर्षीय किशोर अनिकेत पासवान पुत्र अजय पासवान का शव उसके घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में पाया गया। घटना की सूचना मिलते ही बृजमनगंज पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा ने बताया कि किशोर अपने ही घर में मृत मिला है। हालांकि, उसकी मौत के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं पर गहनता से जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। इस घटना से गांव में लोग स्तब्ध हैं। परिजनों ने बताया कि उन्हें अनिकेत की मौत के कारणों की कोई जानकारी नहीं है। पुलिस मामले की हर बिंदु पर छानबीन कर रही है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
14 वर्षीय किशोर का संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:बृजमनगंज पुलिस जांच में जुटी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












