HomeHealth & Fitnessबृजभूषण शरण सिंह के बरी होने पर जरवल में समर्थकों ने बांटी...

बृजभूषण शरण सिंह के बरी होने पर जरवल में समर्थकों ने बांटी मिठाई

  • खुशी में बांटी मिठाई और की आतिशबाजी 

​जरवलरोड बहराइच। महिला पहलवानों से यौन शोषण के मामले में कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के अदालत से बरी होने की खबर मिलते ही जरवल कस्बे में समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। इस उपलक्ष्य में ब्लॉक प्रमुख ई. विपेंद्र प्रताप सिंह और पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजन सिंह के नेतृत्व में समर्थकों ने जमकर आतिशबाजी की और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी प्रसन्नता जाहिर की। 

इस दौरान पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजन सिंह ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा, “यह सत्य की जीत है। नेता जी शुरू से ही बेदाग थे और उनके खिलाफ लगे सभी आरोप निराधार थे। आज देश की न्यायपालिका ने भी उन्हें ससम्मान बरी करके इस बात पर मुहर लगा दी है। 

​इस दौरान पूर्व सांसद के प्रति अपनी निष्ठा और समर्थन जताने के लिए प्रधान संघ के अध्यक्ष पप्पू वर्मा, इमरान, श्रवण कुमार, राम समुज सहित क्षेत्र के कई वर्तमान व पूर्व ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और बड़ी संख्या में स्थानीय समर्थक व ग्रामीण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments