HomeHealth & Fitnessभवरेश्वर धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, कड़ी सुरक्षा के बीच दर्शन

भवरेश्वर धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, कड़ी सुरक्षा के बीच दर्शन

मोहनलालगंज, लखनऊ। सावन के पहले सोमवार पर लखनऊ, उन्नाव और रायबरेली की सीमा पर स्थित प्रसिद्ध भवरेश्वर महादेव मंदिर में आधी रात से ही शिवभक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने लंबी कतारों में लगकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया।

श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही। डीसीपी दक्षिणी मो. मुश्ताक और एसीपी आर.के. सिंह ने मंदिर परिसर, मार्गों और पार्किंग का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। 

थाना प्रभारी रवींद्र कुमार ने बताया कि मंदिर मार्ग पर अतिरिक्त पुलिस बल, महिला पुलिसकर्मियों और सादे कपड़ों में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। सीसीटीवी कैमरों से लगातार निगरानी की जा रही है। कड़ी सुरक्षा के बीच श्रद्धालुओं ने शांतिपूर्वक दर्शन-पूजन किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments