Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)नवोदय विद्यालय में खाने में कीड़ा मिला:छात्रों ने हॉस्टल में की भूख...

नवोदय विद्यालय में खाने में कीड़ा मिला:छात्रों ने हॉस्टल में की भूख हड़ताल, डीएम से बातचीत के बाद खत्म की


श्रावस्ती के पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में मंगलवार 12:00 से 1:00 बजे के बीच जानकारी मिली की छात्रों ने भोजन की खराब गुणवत्ता को लेकर जमकर प्रदर्शन किया। रविवार रात परोसे गए चावल में कथित तौर पर कीड़ा मिलने के बाद नाराज छात्रों ने हॉस्टल में ताला जड़ दिया और भूख हड़ताल शुरू कर दी। छात्रों का आरोप है कि रविवार रात के खाने में उन्हें कीड़े वाला चावल परोसा गया। उन्होंने बताया कि भोजन की गुणवत्ता को लेकर पहले भी कई बार शिकायतें की गई थीं, लेकिन स्कूल प्रशासन ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया। अपनी मांगों को लेकर बड़ी संख्या मे छात्र स्कूल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हॉस्टल में ताला लगाकर प्रदर्शन पर अड़े रहे। स्कूल प्रशासन ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन छात्र अपनी मांगों पर कायम रहे। एसडीएम और सीओ मौके पर पहुंचे उनके समझाने के बाद भी छात्र नहीं माने। छात्रों ने किया प्रदर्शन मामले की सूचना मिलने पर जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग विद्यालय पहुंचीं। उन्होंने छात्रों से बातचीत की और उनकी समस्याओं को सुना। डीएम से वार्ता के बाद छात्रों ने अपना प्रदर्शन और भूख हड़ताल समाप्त कर दी। जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने बताया कि छात्रों की दो मुख्य मांगें हैं। पहली मेस में भोजन की गुणवत्ता में सुधार और दूसरी कुछ शिक्षकों के कथित दुर्व्यवहार से संबंधित है। उन्होंने कहा कि भोजन की गुणवत्ता की जांच के लिए खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को भेजा जाएगा। शिक्षकों से संबंधित शिकायतों की जांच के लिए एक समिति गठित की जाएगी, जो छात्रों और उनके अभिभावकों से भी बात करेगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments