Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)एजेंसी कर्मचारी ने लगाया जातिसूचक गाली और मारपीट का आरोप:महराजगंज एसपी से...

एजेंसी कर्मचारी ने लगाया जातिसूचक गाली और मारपीट का आरोप:महराजगंज एसपी से थप्पड़ व लात-घूसों से मारने की शिकायत, कार्रवाई की मांग


महराजगंज शहर की एक एजेंसी में कार्यरत अनुसूचित जाति के एक कर्मचारी ने एजेंसी मालिक और उनके भतीजे पर मारपीट, जातिसूचक गाली-गलौज और धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी को शिकायती पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने, मेडिकल जांच कराने और कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित दिनेश कुमार कन्नौजिया, निवासी मौजा चौपरिया, थाना कोतवाली, ने बताया कि वह पिछले 14 वर्षों से एसके मोटर एजेंसी में कार्यरत हैं और वर्तमान में एक्सेसरीज इंचार्ज के पद पर तैनात हैं। दिनेश के अनुसार, 3 अगस्त 2026 को दोपहर करीब 2:30 बजे एजेंसी में पानी गिरने जैसी मामूली बात को लेकर एजेंसी मालिक परमजीत सिंह और उनके भतीजे प्रभुज्योत सिंह ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि दोनों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए उन्हें अपमानित किया और थप्पड़, मुक्के व लात-घूसों से मारपीट की। पीड़ित का आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने धमकी देते हुए कहा कि “नीच जाति अपनी औकात में रहो, तुम हमारा कुछ नहीं बिगाड़ पाओगे” और धक्का देकर एजेंसी से बाहर निकाल दिया। दिनेश का यह भी कहना है कि पिछले करीब एक वर्ष से उनके साथ लगातार अपमानजनक व्यवहार किया जा रहा है। घटना के बाद दिनेश ने डायल-112 पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें थाने जाकर लिखित शिकायत देने की सलाह दी। पीड़ित के अनुसार, वह रात करीब 8 बजे कोतवाली पहुंचे और मेडिकल परीक्षण व मुकदमा दर्ज करने का अनुरोध किया, लेकिन उनकी शिकायत पर तत्काल कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि उनकी न तो डॉक्टरी जांच कराई गई और न ही मुकदमा दर्ज किया गया। उन्होंने एससी-एसटी एक्ट सहित अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अनुसार, मामले की जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments