Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)सिसवा में अक़ीदत से निकला चेहल्लुम का जुलूस:नगर भ्रमण के बाद कब्रिस्तान-मज़ार...

सिसवा में अक़ीदत से निकला चेहल्लुम का जुलूस:नगर भ्रमण के बाद कब्रिस्तान-मज़ार पर फ़ातिहा, सुरक्षा व्यवस्था रही मुस्तैद


सिसवा नगरपालिका क्षेत्र में बुधवार को चेहल्लुम का जुलूस पूरी अक़ीदत और धार्मिक श्रद्धा के साथ निकाला गया। अकीदतमंदों ने मातमी जुलूस के माध्यम से हजरत इमाम हुसैन की शहादत को याद किया। इस दौरान अमन, भाईचारे और देश की खुशहाली के लिए दुआएं मांगी गईं। जुलूस के नगर भ्रमण के बाद गांधी नगर वार्ड स्थित कब्रिस्तान और मीरशिकारी मोहल्ले में जंगली शाह बाबा की मजार पर फातिहा पढ़ी गई। चेहल्लुम का यह जुलूस मीरशिकारी टोला, नौका टोला, मुहम्मदपुर बीजापार, गजरू टोला और पोखरा टोला से शुरू हुआ। यह रेलवे स्टेशन रोड, फल मंडी, प्रेमचित्र मंदिर रोड, इस्टेट चौक, अमरपुरवा और गोपालनगर सहित नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा। जुलूस के दौरान ‘या हुसैन, या हुसैन’ के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। इसमें शामिल लोगों ने शांतिपूर्वक धार्मिक रस्में अदा कीं। इस जुलूस में शिबू बनारसी, हासिम अंसारी, शाह अल्तमस, फसिउल अबरार, पप्पू, हाजी उमर, कमरुद्दीन, मुख़्तार, मेराज अहमद, वाजिद अली, सबरे आलम, अफ़रोज़ अली, एखलाख, बेलाल, जाबिर अली, इम्तियाज़ सहित बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए। चेहल्लुम के मद्देनजर प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। सुरक्षा व्यवस्था की कमान एसडीएम निचलौल सिद्धार्थ गुप्ता और सीओ रविन्द्र कुमार सिंह ने संभाली। एसओ कोठीभार अखिलेश वर्मा और चौकी प्रभारी दिव्यप्रकाश मौर्य अपनी टीम के साथ पूरे जुलूस मार्ग पर तैनात रहे। इसके अतिरिक्त, जिले के निचलौल, चौक, कोतवाली, घुघली, भिटौली, श्यामदेउरवा, सिंदुरिया और पुलिस लाइन से पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। इनमें आठ उपनिरीक्षक, 25 हेड कॉन्स्टेबल, 5 महिला कॉन्स्टेबल और डेढ़ प्लाटून पीएसी के जवान शामिल थे। अधिकारियों ने लगातार भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया, जिससे पूरा आयोजन शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न हुआ।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular