HomeHealth & Fitnessअपार आईडी में शैक्षिक प्रपत्र सुरक्षित और वेरीफाइड

अपार आईडी में शैक्षिक प्रपत्र सुरक्षित और वेरीफाइड

लखनऊ।  विधान परिषद में बुधवार को बेसिक शिक्षा मंत्री  संदीप सिंह ने कहा कि छात्रों के हित में ‘अपार आईडी’ का शुभारंभ किया गया है। इसमें प्रत्येक बच्चे के लिए 12 डिजिट की यूनिक आईडी बनाई जाती है। यह डिजिटल आईडी बच्चे के लिए जीवन भर उपयोगी साबित होगी, जिससे उसके सभी शैक्षिक प्रपत्र डिजिटल रूप से सुरक्षित रहेंगे और किसी भी शैक्षणिक संस्थान में जाने पर तत्काल डिजिटल वेरिफिकेशन संभव हो सकेगा। 
उन्होंने कहा कि इससे छात्र-छात्राओं के एक संस्थान से दूसरे संस्थान में स्थानांतरण एवं प्रवेश की प्रक्रिया भी सुलभ होगी। यह व्यवस्था अभिभावकों की सहमति से बनाई जा रही है। स्कूल के शिक्षकों और अभिभावकों को प्रेरित एवं अनुप्राणित किया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक बच्चों की अपार आईडी बन सके। उन्होंने इसे छात्रों के व्यापक हित में यह कदम महत्वपूर्ण और दूरगामी होगा। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments