Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)गोपालपुरवा-मथुरा मार्ग जर्जर से आवागमन बाधित:गहरे गड्ढों से दुर्घटना का खतरा, ग्रामीणों...

गोपालपुरवा-मथुरा मार्ग जर्जर से आवागमन बाधित:गहरे गड्ढों से दुर्घटना का खतरा, ग्रामीणों ने मरम्मत की मांग की


श्रावस्ती जनपद के विकास खंड सिरसिया अंतर्गत गोपालपुरवा चौराहे से मथुरा बाजार तक की सड़क इन दिनों बदहाल स्थिति में है। मार्ग पर जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं और बरसात के कारण जलभराव हो रहा है। इससे आवागमन करने वाले लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस मार्ग से प्रतिदिन क्षेत्र के ग्रामीण, छात्र, किसान, व्यापारी एवं अन्य लोग गुजरते हैं, लेकिन सड़क की जर्जर स्थिति के कारण दुर्घटना की आशंका लगातार बनी रहती है। बरसात के दौरान गड्ढों में पानी भर जाने से उनकी गहराई का अनुमान लगाना मुश्किल हो जाता है, जिससे दोपहिया वाहन चालकों को विशेष परेशानी होती है। स्थानीय ग्रामीणों ने सड़क की शीघ्र मरम्मत कराए जाने की मांग उठाई है। मांग करने वालों में रविशंकर मिश्रा, जगदम्बा शरण मिश्रा उर्फ दुनदुन, मंगल यादव, अनिल तिवारी उर्फ अक्कू और पंकज तिवारी सहित अन्य लोग शामिल हैं। ग्रामीणों का कहना है कि संबंधित अधिकारियों का ध्यान कई बार इस समस्या की ओर आकर्षित कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग एवं जिला प्रशासन से जनहित को देखते हुए इस सड़क की तत्काल मरम्मत कराने और गड्ढों को भरवाने की अपील की है, ताकि लोगों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments