Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)रॉड हमले में घायल रेलवे-कर्मी की इलाज के दौरान मौत:बृजमनगंज में पत्नी...

रॉड हमले में घायल रेलवे-कर्मी की इलाज के दौरान मौत:बृजमनगंज में पत्नी से रेप के आरोप में पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल


बृजमनगंज रेलवे कॉलोनी में रेलवे कर्मी पलटू (52) की शुक्रवार भोर इलाज के दौरान मौत हो गई। सोमवार देर रात उन पर लोहे की रॉड से हमला किया गया था और उनकी पत्नी के साथ दुष्कर्म का आरोप है। इस मामले में आरोपी नीरज पाण्डेय को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। रेलवे कर्मी की मौत के बाद उनके परिवार में शोक का माहौल है। पुलिस के अनुसार, यह घटना सोमवार देर रात की है जब रेलवे कर्मी पलटू अपनी पत्नी के साथ रेलवे कॉलोनी में सो रहे थे। इसी दौरान महुलानी ग्राम सभा के सिकंदरपुर टोला निवासी नीरज पाण्डेय वहां पहुंचा। उसने रेलवे कर्मी पलटू पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद आरोपी उनकी पत्नी को जबरन पास की सुनसान रेलवे कॉलोनी के एक भवन में ले गया और कथित तौर पर उनके साथ दुष्कर्म किया। घायल रेलवे कर्मी ने किसी तरह रेलवे कर्मचारियों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही बृजमनगंज पुलिस मौके पर पहुंची और घायल पलटू को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल महराजगंज रेफर कर दिया गया। पुलिस ने महिला की तलाश शुरू की और कुछ देर बाद उसे सुनसान रेलवे कॉलोनी के उसी भवन से बरामद कर चिकित्सकीय परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी की तलाश में पूरी रात संभावित ठिकानों पर दबिश दी। मंगलवार भोर करीब चार बजे पुलिस ने महुलानी गांव के मोड़ से आरोपी नीरज पाण्डेय को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। इधर, रेलवे कर्मी पलटू की हालत लगातार गंभीर बनी हुई थी। जिला अस्पताल महराजगंज से उन्हें गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान भी उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। इसके बाद परिजन उन्हें गोरखपुर के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां शुक्रवार भोर इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments