बस्ती, उत्तर प्रदेश। पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के नेतृत्व में कलवारी थाने ने इंटीग्रेटेड ग्रेवयंस रिड्रेसल सिस्टम (IGRS) निस्तारण में प्रदेश भर में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। यह उपलब्धि मार्च माह की जारी रैंकिंग में हासिल हुई है। यह लगातार तीसरा महीना है जब कलवारी थाने ने प्रदेश में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। इससे पहले जनवरी और फरवरी माह की रैंकिंग में भी थाना प्रथम स्थान पर रहा था। यह सफलता IGRS के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के कारण मिली है। थाना स्तर पर शिकायतों के समाधान में पारदर्शिता और तत्परता को विशेष प्राथमिकता दी गई, जिसका परिणाम इस शानदार प्रदर्शन के रूप में सामने आया। इस उपलब्धि पर प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार ने संबंधित प्रकोष्ठ के कर्मियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने इसे टीम वर्क और ईमानदारी से किए गए प्रयासों का परिणाम बताया। पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने भी पूरी टीम को बधाई दी और भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट कार्य जारी रखने के लिए प्रेरित किया।
#बस्ती_न्यूज
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती न्यूज़: आज की ताज़ा खबर











