गिलौला ब्लॉक के कुरबेनी स्थित प्राचीन महादेव मंदिर में सावन के दूसरे सोमवार को भारी संख्या में भक्त उमड़े। सुबह से ही श्रद्धालु जलाभिषेक और पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंच रहे थे। स्थानीय मान्यताओं के अनुसार, यह मंदिर हजारों वर्ष प्राचीन है। यहां भगवान भोलेनाथ स्वयं प्रकट हुए थे, जिसके कारण यह स्थानीय लोगों के लिए आस्था का प्रमुख केंद्र है। भक्तों का मानना है कि इस महादेव मंदिर में मांगी गई हर मन्नत पूरी होती है। मंदिर के मुख्य पुजारी श्री रामराज जी ने भी इसकी प्राचीनता की पुष्टि करते हुए इसे 1000 वर्ष से अधिक पुराना बताया है। सावन माह के अतिरिक्त भी, प्रत्येक सोमवार को बड़ी संख्या में भक्त यहां दर्शन के लिए आते हैं।
श्रावस्ती के कुरबेनी महादेव मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़:सावन के दूसरे सोमवार को हजारों वर्ष प्राचीन मंदिर में जलाभिषेक
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












