Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)शास्त्री चौक पर दिखा केदारनाथ धाम का अद्भुत स्वरूप:बस्ती में सावन के...

शास्त्री चौक पर दिखा केदारनाथ धाम का अद्भुत स्वरूप:बस्ती में सावन के दूसरे सोमवार को कांवड़ यात्रा में डीजे पर झूमे श्रद्धालु

#बस्ती_न्यूज

बस्ती में सावन के दूसरे सोमवार की देर रात शहर के शास्त्री चौक पर कांवड़ यात्रा के दौरान भक्ति और उत्साह का अद्भुत नजारा देखने को मिला। रात करीब 10 बजे कांवड़ियों की टोली के साथ निकली आकर्षक झांकियों ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। इनमें केदारनाथ धाम की झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। झांकी में केदारनाथ मंदिर की भव्य प्रतिकृति और धार्मिक वातावरण को खूबसूरती से प्रदर्शित किया गया था। जैसे ही केदारनाथ धाम की झांकी शास्त्री चौक पहुंची, सड़क के दोनों ओर खड़े लोग इसे देखने के लिए रुक गए। श्रद्धालुओं ने झांकी का दर्शन किया और मोबाइल फोन से तस्वीरें भी लीं। झांकी के साथ चल रहे कांवड़ियों में भी खासा उत्साह नजर आया। इसके अलावा भगवान शिव और अन्य धार्मिक प्रसंगों पर आधारित झांकियां भी कांवड़ यात्रा की शोभा बढ़ा रही थीं।
इसी दौरान शास्त्री चौक पर आयोजित डीजे कंपटीशन ने माहौल को और उत्साहपूर्ण बना दिया। अलग-अलग कांवड़िया दलों के डीजे पर धार्मिक गीत और भक्ति संगीत बजते रहे। डीजे की धुन सुनते ही कांवड़िए झूमने लगे। कई कांवड़िए हाथों में कांवड़ थामे भक्ति गीतों पर नृत्य करते नजर आए। शास्त्री चौक पर देर रात तक लोगों की भीड़ जमा रही। कांवड़ यात्रा में शामिल आकर्षक झांकियों और डीजे कंपटीशन ने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया। हर तरफ ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयकारे गूंजते रहे, जिसने राहगीरों और स्थानीय लोगों को भी अपनी ओर आकर्षित किया।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments