Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बाबा बेहिल नाथ मंदिर में उमड़ी बोल बम श्रद्धालुओं भीड़:बनकटी में जयकारों...

बाबा बेहिल नाथ मंदिर में उमड़ी बोल बम श्रद्धालुओं भीड़:बनकटी में जयकारों से गूंजा परिसर, भक्तों ने किए दर्शन

#बस्ती_न्यूज

विकासखंड बनकटी के अंतर्गत स्थित बाबा बेहिल नाथ मंदिर में मंगलवार को बोल बम श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही बड़ी संख्या में भोले भक्त मंदिर पहुंचने लगे और दर्शन के लिए लंबी कतारों में खड़े दिखाई दिए। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से भगवान शिव का जलाभिषेक किया। उन्होंने पूजा-अर्चना कर अपने परिवार की सुख-समृद्धि और मंगल की कामना की। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर “हर-हर महादेव” और “बोल बम” के जयकारों से गूंज उठा। भक्तों में खासा उत्साह देखने को मिला। श्रावण मास के चलते मंदिर में श्रद्धालुओं की आस्था और श्रद्धा चरम पर थी। भक्तों ने बाबा बेहिल नाथ का जलाभिषेक कर अपनी मनोकामनाएं मांगीं।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments