Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)भानपुर में कांवरियों ने किया जलाभिषेक, भंडारे का आयोजन:समयमाता व लोढवा शिवमंदिर...

भानपुर में कांवरियों ने किया जलाभिषेक, भंडारे का आयोजन:समयमाता व लोढवा शिवमंदिर पर उमड़ी भीड़; जनप्रतिनिधि व पुलिसकर्मी भी हुए शामिल

#बस्ती_न्यूज

बस्ती के भानपुर तहसील क्षेत्र में मंगलवार को तेरस के अवसर पर कांवरियों ने शिव मंदिरों में जलाभिषेक किया। अयोध्या से जल लेकर आए कांवरियों ने लोढवा मंदिर और बैडवा समय माता स्थित शिव मंदिर पर जल चढ़ाया। इस दौरान असनहरा में नवयुवक कांवरिया संघ द्वारा एक विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें जनप्रतिनिधियों और पुलिसकर्मियों ने भी हिस्सा लिया। कांवरियों ने पहले भद्रेश्वर नाथ मंदिर पर जल चढ़ाया और फिर भानपुर तहसील के लोढवा मंदिर और समय माता शिव मंदिर में जलाभिषेक किया। भानपुर, सोनहा, नरखोरिया, असनहरा, दुबौली, बरगदवा, मझारी, परसा, छपिया, रामनगर, बड़ोखर सहित आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु लोढवा मंदिर पहुंचे। उन्होंने धूप-दीप जलाकर पूजा-अर्चना की और अपनी मनोकामनाएं पूर्ण करने की प्रार्थना की। असनहरा में नवयुवक कांवरिया संघ द्वारा आयोजित विशाल भंडारे में बड़ी संख्या में कांवरियों और श्रद्धालुओं ने भोजन ग्रहण किया। इस आयोजन में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने भी सक्रिय रूप से भाग लिया और कांवरियों को भोजन परोसने में सहयोग किया। भंडारे के सफल आयोजन में सत्य प्रकाश, प्रिंस जायसवाल, बजरंगी लाल जायसवाल,अमित जायसवाल, दिलीप जायसवाल, रामसागर, राजकुमार अशोक कुमार, पंचरत्न सुनील जयसवाल, विक्की जायसवाल, गंगासागर, सुशील कुमार, पीयूष जायसवाल, रवि जायसवाल, रामप्रसाद, जवाहरलाल, अरुण कुमार, डॉ. विष्णु जयसवाल, डॉ. सियाराम, गोलू, प्रदीप वर्मा सहित नवयुवक कांवरिया संघ के अनेक सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments