#बस्ती_न्यूज
बस्ती के बैरिहवा तिराहे पर एक निर्माणाधीन मकान में काम करते समय एक युवक हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। यह घटना मंगलवार सुबह करीब 11:30 बजे हुई। सेमरा गांव निवासी 32 वर्षीय राजकुमार पुत्र गोवर्धन बैरिहवा तिराहे पर महातम पुत्र शंकर के निर्माणाधीन मकान में शटरिंग का काम कर रहा था। काम के दौरान वह मकान के बगल से गुजर रही हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आ गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत एम्बुलेंस को सूचना दी। एम्बुलेंस की मदद से घायल राजकुमार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हर्रैया ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला चिकित्सालय बस्ती रेफर कर दिया। राजकुमार का जिला अस्पताल में उपचार जारी है। घटना के बाद से परिजनों में चिंता का माहौल है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
मकान में काम करते वक्त युवक को लगा करंट:बैरिहवा में गंभीर रूप से झुलसा, जिला अस्पताल रेफर
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












