महराजगंज के पनियरा थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत इलाहाबाद में मंगलवार रात एक ट्रक अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गया। इस हादसे में चार बिजली के पोल और तार क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे गांव के आधे हिस्से की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। एक महिला के घर के बाहर लगा बिजली का मीटर भी टूट गया, हालांकि घर के बाहर सो रहा एक व्यक्ति बाल-बाल बच गया। पुलिस के अनुसार, ट्रक चालक करमहिया नहर की ओर से इलाहाबाद गांव की ओर जा रहा था। इलाहाबाद गांव के पास नहर किनारे पहुंचने पर सामने से आ रहे दूसरे ट्रक को साइड देने के प्रयास में ट्रक दाहिनी ओर मुड़ गया और सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि चार पोल क्षतिग्रस्त हो गए और बिजली के तार टूटकर गिर गए। गनीमत रही कि पोल और तार टूटने के तुरंत बाद बिजली आपूर्ति स्वतः बंद (ट्रिप) हो गई। इससे ट्रक चालक को करंट लगने से बच गया। ग्रामीणों ने बताया कि यदि बिजली आपूर्ति बंद नहीं होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। हादसे के बाद मंगलवार रात करीब 11 बजे से गांव के आधे हिस्से में बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है। बिजली गुल होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सूचना मिलने पर पनियरा पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया। पनियरा बिजली विभाग के अवर अभियंता प्रभात दुबे ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी मिल गई है। मौके पर जाकर नुकसान का आकलन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि क्षतिग्रस्त पोल और तारों को जल्द से जल्द दुरुस्त कर बिजली आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
ट्रक की टक्कर से बिजली के पोल टूटे:महराजगंज के इलाहाबाद गांव में चार पोल क्षतिग्रस्त, आधी रात से बिजली गुल
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












