HomeUncategorizedसाइबर सेल थाना कोतवाली भिनगा की प्रभावी कार्यवाही, साइबर ठगी के शिकार...

साइबर सेल थाना कोतवाली भिनगा की प्रभावी कार्यवाही, साइबर ठगी के शिकार वादी/पीड़ित के बैंक खाते में 6,000/- रुपये कराए गए वापस*

 

 

 

 

श्रावस्ती पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देशन में जनपद में साइबर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं साइबर ठगी के पीड़ितों को त्वरित राहत प्रदान करने हेतु दिए गए निर्देशों के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक चन्द्रकेश सिंह के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी साइबर क्राइम आलोक कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में एवं प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली भिनगा राज प्रकाश सिंह व साइबर सेल प्रभारी मनोज यादव मय पुलिस टीम द्वारा सराहनीय कार्यवाही करते हुए साइबर ठगी के शिकार शिकायतकर्ता अजीउद्दिन के बैंक खाते से UPI के माध्यम से ठगी गई कुल धनराशि में से ₹6,000/- की धनराशि MRM (Money Restoration Module) Portal* के माध्यम से सफलतापूर्वक उनके बैंक खाते में वापस कराई गई।

घटना का संक्षिप्त विवरणआवेदक अजीउद्दिन पुत्र इशराइल निवासी बंठिहवा कोठिया, थाना भिनगा, जनपद श्रावस्ती द्वारा दिनांक 05.07.2025 को एनसीआरपी पोर्टल (www.cybercrime.gov.in) पर शिकायत संख्या 33105250053476* दर्ज कराई गई थी। शिकायत में बताया गया था कि साइबर ठग द्वारा UPI के माध्यम से उनके बैंक खाते से ₹44,800/- की धनराशि ठगी कर ली गई थी।शिकायत प्राप्त होने पर साइबर सेल थाना कोतवाली भिनगा द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए संबंधित बैंक एवं अन्य संस्थाओं से समन्वय स्थापित किया गया। प्रभावी प्रयासों के फलस्वरूप *MRM (Money Restoration Module) Portal* के माध्यम से पीड़ित के बैंक खाते में ₹6,000/ की धनराशि सफलतापूर्वक वापस कराई गई।विवरण पुलिस टीमः

1. प्रभारी निरीक्षक राज प्रकाश सिंह, थाना कोतवाली भिनगा।

2. उ0नि0 मनोज यादव, थाना कोतवाली भिनगा।

3. का0 अमरजीत शर्मा, थाना कोतवाली भिनगा।

4. का0 प्रमोद कुमार, थाना कोतवाली भिनगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments