#बस्ती_न्यूज
बस्ती के साउघाट क्षेत्र में भीषण गर्मी के बीच बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। स्थानीय निवासियों को पूरे दिन और विशेषकर शाम के समय बिजली न होने के कारण भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में दिनभर बिजली की आंख-मिचौली जारी रहती है। शाम के समय, जब लोग खाना बनाने की तैयारी करते हैं, तब भी बिजली गुल रहती है, जिससे दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। स्थानीय निवासी प्रमोद कुमार, संजय कुमार, प्रदीप कुमार, संदीप कुमार और चंद्रशेखर ने बताया कि इतनी भीषण गर्मी में बिजली न होने से जनता की परेशानी काफी बढ़ गई है। उनका कहना है कि बिजली आपूर्ति में सुधार की तत्काल आवश्यकता है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती के साउघाट में बिजली कटौती से लोग परेशान:भीषण गर्मी के बीच शाम को खाना बनाने में दिक्कत
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












