Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)सोनौली में नाला जाम, सड़क पर बह रहा गंदा पानी:सफाई व्यवस्था पर...

सोनौली में नाला जाम, सड़क पर बह रहा गंदा पानी:सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल, संक्रामक बीमारियों का खतरा


महराजगंज जिले के सोनौली नगर पंचायत के वार्ड नंबर छह गांधीनगर में नाला जाम होने से गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने और नियमित साफ-सफाई के अभाव के कारण स्थानीय निवासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क किनारे जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं, जिससे पूरे मोहल्ले में गंदगी और दुर्गंध का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नालियों की समय पर सफाई न होने के कारण पानी का निकास बाधित है। नतीजतन, नाले का गंदा पानी सड़क पर आ गया है, जिससे राहगीरों को आने-जाने में दिक्कत हो रही है। कई स्थानों पर सड़क पर जलभराव की स्थिति बनी हुई है और लोगों को गंदे पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी ताजुद्दीन अंसारी, तफज्जुल अंसारी, सुभाष, पप्पू चौहान, नंदलाल चौहान और अजय चौहान ने बताया कि साफ-सफाई न होने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। गंदा पानी सड़क पर बहने से आसपास रहने वाले लोगों को संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बना हुआ है। लोगों ने यह भी बताया कि मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है, लेकिन नगर पंचायत द्वारा मच्छररोधी दवा का छिड़काव नहीं कराया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन से नाले की तत्काल सफाई कराने, सड़क पर जमा गंदे पानी की निकासी कराने, कूड़े के ढेर हटाने और मच्छररोधी दवा का छिड़काव कराने की मांग की है। इस संबंध में सोनौली नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी संदीप सरोज ने बताया कि सफाई के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही मौके पर सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराई जाएगी।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments