मिठौरा विकासखंड के ग्राम परसा राजा में राशन वितरण में अनियमितता के आरोपों के बाद बुधवार को आपूर्ति विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर मामले की जांच की। जांच के दौरान टीम ने ग्रामीणों से पूछताछ की और राशन वितरण से संबंधित अभिलेखों तथा अन्य बिंदुओं की गहन पड़ताल की। इससे पहले मंगलवार को सैकड़ों ग्रामीण काली माता मंदिर परिसर में एकत्र हुए थे। उन्होंने कोटेदार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए तीन माह का राशन न मिलने और प्रति व्यक्ति एक किलो राशन कम दिए जाने का आरोप लगाया था। ग्रामीणों ने राशन वितरण में पारदर्शिता बरतने और पात्र लाभार्थियों को निर्धारित मात्रा में राशन उपलब्ध कराने की मांग की थी। शिकायत के बाद बुधवार को सप्लाई इंस्पेक्टर अरविंद कुमार सिंह गांव पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से मामले की जानकारी ली और राशन वितरण से जुड़े अभिलेखों की जांच की। सिंह ने बताया कि जांच की रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेजी जाएगी।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
परसा राजा में राशन वितरण पर प्रदर्शन:ग्रामीणों के आरोपों के बाद आपूर्ति विभाग की पड़ताल शुरू
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












