Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)श्रावस्ती में 42 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत:सोनवा क्षेत्र में हुई घटना,...

श्रावस्ती में 42 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत:सोनवा क्षेत्र में हुई घटना, पुलिस ने जांच में जुटी


श्रावस्ती जिले के सोनवा थाना क्षेत्र के लक्ष्मन नगर गांव में गुरुवार रात एक 42 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस को सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान लक्ष्मन नगर निवासी विश्राम पुत्र रामदीन के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, विश्राम गांव में ही बड़क्कू उर्फ मुस्ताक के घर हैंडपंप लगवाने गए थे। काम के दौरान ही वह संदिग्ध हालात में गिर पड़े और उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर सोनवा थाना प्रभारी विष्णु देव पांडे और चौकी प्रभारी तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल को सील कर दिया गया है और फोरेंसिक टीम ने भी आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मौत का वास्तविक कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस परिजनों के बयान भी दर्ज कर रही है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments